PATNA CITY : दीपावली के मौके पर भारत एकैडमी स्कूल चैलीटाल के प्रांगण में दर्जनों छात्र-छात्राओं द्वारा घरौंदा रंगोली कैंडल डेकोरेशन दीया...
PATNA CITY : दीपावली के मौके पर भारत एकैडमी स्कूल चैलीटाल के प्रांगण में दर्जनों छात्र-छात्राओं द्वारा घरौंदा रंगोली कैंडल डेकोरेशन दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक कूट, मिट्टी बिंदी और थर्मोकोल द्वारा विभिन्न तरीके का दीप घरौंदा बनाया।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व पार्षद प्रमोद गुप्ता ने किया।कार्यक्रम के दौराना प्रमोद गुप्ता छात्र-छात्राओं को कला को देखते हुए सभी को शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ने और देश के भविष्य बताया हैं ।
वहीं भारत एकैडमी के निदेशक नागेंद्र कुमार और प्रमोद गुप्ता के द्वारा घरौंदा प्रतियोगिता में भाग लिए हुए छात्र-छात्राओं मैं 1 से 25 नंबर में अच्छे आर्ट वाले छात्र छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया।
वही इस घरौंदा प्रतियोगिता के दौरान शिक्षक सुरेश, रंजीत मिश्रा, शिक्षिका में सुप्रिया, रेनू सहित छात्र-छात्राओं में खुशी, शीतल कोमल, काजल, अमन, पीयूष, शिवानी, साक्षी, खुशी, सलोनी, आदिति सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल थे।



