पटना सिटी। चौक थाना क्षेत्र के पटना साहिब स्टेशन के समीप मसाला बुधवार के देर शाम कारोबारी को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी जानकारी के...
पटना सिटी। चौक थाना क्षेत्र के पटना साहिब स्टेशन के समीप मसाला बुधवार के देर शाम कारोबारी को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी जानकारी के अनुसार मसाला व्यवसाय पंकज कुमार सिन्हा उर्फ पिंकू नेहरू टोला हुमाद गली का रहने वाला को फोन कर पटना साहिब के समीप बुलाया और गोली मार दिया । गोली लगते हि पंकज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही चौक थाना पुलिस पहुंच कर हत्या की जांच में जुट गई। चौक थाना प्रभारी गौरी शंकर गुप्ता का कहना है कि मारूफगंज में मसाला का व्यवसाय करने वाला पंकज कुमार का कोई पुराना रंजिश हो सकता है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हैं । फिलहाल इस पूरे मामले में जांच किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।