पटना सिटी। एनएमसीएच कोविड डेडिकेटेड अस्पताल से रविवार को राहत भरी खबर रही। जहां आधी बेड खाली हुए। वहीं नए संक्रमित मरीजों की भर्ती से 8 गुन...
पटना सिटी। एनएमसीएच कोविड डेडिकेटेड अस्पताल से रविवार को राहत भरी खबर रही। जहां आधी बेड खाली हुए। वहीं नए संक्रमित मरीजों की भर्ती से 8 गुना अधिक मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए। हालांकि रविवार को भी पांच भर्ती मरीजों की मौत हो गई। जिसमें एक पटना सिटी का भी नााम शामिल है।
एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ मुकुल कुमार सिन्हा ने बताया कि हनुमान नगर पटना के 84 वर्षीय पारसनाथ गुप्ता, गंगा ब्रिज कॉलोनी बबुआ गंज पटना सिटी के 56 वर्षीय अविनाश चौधरी, बख्तियारपुर पटना के 80 वर्षीय विष्णु देव सिंह, हरदास विलास खुसरूपुर पटना के 65 वर्षीय राजबली महतो, हाजीपुर वैशाली के 48 वर्षीय सुनीता देवी की मौत हो गई। इस तरह अस्पताल में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 565 हो गई है। उन्होंने बताया कि डब्ल्यूएचओ व भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार सभी शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया है।




