पटना सिटी। बिहार के डिप्टी सीएम रेणु देवी और तारकेश्वर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद व स्वास्थ्य मंत्री मंगल प...
पटना सिटी। बिहार के डिप्टी सीएम रेणु देवी और तारकेश्वर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने शनिवार को पटना के चार बड़े अस्पतालों एम्स, IGIMS, PMCH, NMCH में कोरोना के इलाज़ की व्यवस्था की वर्चुअल बैठक कर समीक्षा की।
बैठक के दौरान चारों बड़े अस्पतालों के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में दवाएं, ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाइयां हैं। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी कहा कि यदि कोई भी कमी होगी तो उसे पूरा किया जायेगा। चारों अस्पतालों के अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में नए मरीजों की संख्या में कमी आयी है। लेकिन फिर भी AIIMS और IGIMS में मरीजों की सुविधा के लिए ICU बेड बढ़ाये जा रहे हैं। बच्चों पर कोरोना के प्रभाव की आशंकाओं के आलोक में मैंने सभी अस्पतालों को बच्चों के वार्ड में सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। विशेष रूप से AIIMS पटना को ब्लैक फंगस के इलाज के लिए अधिक तैयारी करने को कहा है।
डिप्टी सीएम रेणु देवी और तारकेश्वर प्रसाद ने भी अस्पताल प्रशासन से कहा कि भर्ती मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिले। मरीजों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो।
इस संबंध में नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर ऑनलाइन समीक्षा बैठक हुई है। जिसमें प्राचार्य डॉ हीरालाल महतो, उपाधीक्षक डॉ• सरोज कुमार, डॉ• सतीश कुमार, डॉ• संतोष कुमार, मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ• उमाशंकर प्रसाद, नोडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ• अजय कुमार सिन्हा व एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ• मुकुल कुमार सिन्हा समेत कई डॉक्टर मौजूद रहे।





