पटना। नौबतपुर प्रखंड के चक चेचौल पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय मिथलेश सिंह के समाजसेवी पुत्र सह मुखिया प्रत्याशी रितेश कुमार के द्वारा प...

पटना।
नौबतपुर प्रखंड के चक चेचौल पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय मिथलेश सिंह के समाजसेवी पुत्र सह मुखिया प्रत्याशी रितेश कुमार के द्वारा पंचायत के चक चेचौल पंचायत के बड़ी कोप गांव दो सौ घरो में प्रति घर पांच मास्क औऱ एक सेनेटाइजर का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में पंचायत के हर घर मे मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया जाएगा। कोरोना से जंग हम सबो को मिलकर लड़ना है। इस मौके पर उनके साथ समाजसेवी हेमंत कुमार समेत कई युवा उपस्थित थे।
पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट।।



