पटना। कोविड-19 संक्रमण पर रोकथाम लगाने को लेकर बिहार सरकार ने राज्य हित में बड़ा फैसला लिया है। बिहार में 01 जून तक लॉक डाउन की अवधि बढ़ा दिय...
पटना। कोविड-19 संक्रमण पर रोकथाम लगाने को लेकर बिहार सरकार ने राज्य हित में बड़ा फैसला लिया है। बिहार में 01 जून तक लॉक डाउन की अवधि बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।मुख्यमंत्री ने कहा की कोरोना संक्रमण को देखते हुए 05 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लॉक डाउन लगाया गया था। आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई।
गौरतलब हो कि बिहर में लॉकडाउन के दौरान संक्रमण दर में गिरावट आई है। नए पॉजिटिव केस काफी कम मिल रहे हैं। जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। लॉकडाउन के सकारात्मक प्रभाव को देखते हुए सरकार द्वारा यह निर्णय लिया है।
विशेष जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिए। आगे की उपडेट जल्द ही जारी की जाएगी।




