Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की निकली भव्य बारात

पटना सिटी। महाशिवरात्रि महोत्सव शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में आज देवाधिदेव भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा (शिव बारात) निकाली गई। सिमली स्...

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की निकली भव्य बारात
पटना सिटी। महाशिवरात्रि महोत्सव शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में आज देवाधिदेव भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा (शिव बारात) निकाली गई। सिमली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा और महाआरती के बाद देवाधिदेव की बारात प्रारंभ हुई। भव्य शोभायात्रा अशोक राजपथ के मुख्य मार्गो से होते हुए गायघाट स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची। भगवान शिव की बारात के लिए दोपहर के बाद से ही सड़क के दोनों ओर श्रद्धालु शिव भक्तों की भीड़ आने लगी थी। करीब 1 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा 7  घंटे में 6 किलोमीटर की दूरी तयकर गायघाट पहुंची।
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की निकली भव्य बारात
श्रद्धालुओं द्वारा हर हर महादेव, जय भोले शंकर, मेरी धार्मिक नारे लगाए जा रहे थे। शोभायात्रा सिमली स्थित प्राचीन शिव मंदिर (छोटी मंदिर) से प्रारंभ होकर मालसलामी, मारूफगंज, पूरब दरवाजा, हाजीगंज, चौक, गुरहट्टा, पश्चिम दरवाजा, भद्रघाट होते हुए गायघाट श्री गौरी शंकर मंदिर पहुंची। यात्रा में विभिन्न मोहल्लों से भगवान शिव की मनोरम झांकियां शामिल हुई, जिसमें नूरुद्दीनगंज, खंगरपर से निकाली गई भगवान शंकर की झांकी, सिमली से निकाली गई भगवान शिव की झांकी, माता पार्वती, श्री गणेश, कार्तिकेय, श्रीराम, मां काली की मनोरम झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभायात्रा में भक्ति संगीत और नृत्य आकर्षक के केंद्र बने थे। सिमली से शिव तांडव, ब्रह्मा, विष्णु, महेश की झांकी,  शिवलिंग की पूजा करते हुए, भरतपुर सिमली एवं भट्टी पर, चौक शिकारपुर, सिटी स्कूल, लाल तालाब, आदि इलाकों से निकाली गई पौराणिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। चौक शिकारपुर, मालसलामी, नालापर, किला रोड, हिंदू युवा वाहिनी, शिवा कला मंदिर, बोरी दास की भट्टी, चौक शिकारपुर, हिंदू युवा वाहिनी, बजरंग दल, शिव शक्ति सेवा दल आदि इलाकों और संगठनों के लोगों ने शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। फूल- मालाओं से सुसज्जित रथ पर विराजित भगवान भोले शंकर की जगह श्रद्धालुओं, नगर वासियों, स्वयंसेवी संगठनों ने महाआरती उतारी और फूलों की वर्षा की। रथ के साथ महिलाओं की मंडली कीर्तन भजन करती चल रही थी। आर्केस्ट्रा के कलाकारों द्वारा गाए जा रहे भक्ति गीतों ने पूरे शहर को भक्ति रस में डुबो दिया था।

 शोभायात्रा का नेतृत्व समिति के संरक्षक पूर्व मंत्री  स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव, पटना की मेयर सीता साहू, समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शाह, शोभा यात्रा के संयोजक राजेश शाह, सरदार चरण सिंह, वार्ड पार्षद शेखर सिंह, विनोद कुमार, विकास कुमार, महामंत्री जय कृष्ण प्रसाद चंद्रवंशी, प्रभाकर मिश्र, दिलीप चौधरी, मनोज वर्मा, हरेंद्र यादव, पूर्व पार्षद लल्लू शर्मा, राजेश चंद्रवंशी, विनय केसरी, शाह कमल कृष्ण, मुकेश अग्रहरि, विक्की कुमार, ललन गुप्ता, प्रेम चौधरी, राजेश यादव, टिंकू रावत,सुरेश सिंह पटेल,सुरेश केसरी,जगनारायण केसरी, कौशल शर्मा आदि अलग-अलग जत्था में कर रहे थे।

 शोभा यात्रा के स्वागत में जगह-जगह विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा तोरण द्वार बनाए गए थे। पूरब दरवाजा में व्यवसाय संघ, झाऊगंज में आदर्श महिला शिल्प कला केंद्र, तख्त श्री हरिमंदिर की प्रबंधक कमेटी, मच्छरहट्टा व्यवसाय संघ, गुरहट्टा में बम बम लहरी, पश्चिम दरवाजा में सत्यनारायण केसरी आदि व्यक्तियों और संस्थाओं ने शोभायात्र में शामिल श्रद्धालुओं के लिए पानी, चाय, शरबत और की व्यवस्था की थी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now