Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बदमाश के महिला से मोबाइल छीनने के दौरान मचा हंगामा । 

  पटना सिटी। खाजेकलां थाना क्षेत्र के नाथ कोल्ड स्टोरेज के पास तीन बाइक सवार बदमाश एक महिला से मोबाइल छीनने के दौरान हंगामा मच गया। एक महिला...



 पटना सिटी। खाजेकलां थाना क्षेत्र के नाथ कोल्ड स्टोरेज के पास तीन बाइक सवार बदमाश एक महिला से मोबाइल छीनने के दौरान हंगामा मच गया। एक महिला मिताली सिन्हा नून के चौराहा से फोन पर बात करते हुए अपने घर की ओर जा रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग रास्ता को घेरकर और पेचकस दिखाकर जबरन मोबाइल छीनने लगे। तभी मिताली तीनों बदमाश से हाथापाई हो गया । लोग महिला से हाथापाई देखकर दौड़ पड़े और हंगामा मच गया लोगों को देखकर तीनों बाइक सवार बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते हैं खाजेकलां पुलिस पहुंच कर बाइक को जप्त कर लिया है। और लोगों को शांत करा कर जांच पड़ताल में जुट गई।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now