Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


 मेहंदीगंज थाना इलाके में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई रोड़ेबाजी, घायल,

  पटना सिटी।   मंगलवार के देर रात  मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के अमरपुर पैजावा इलाके में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ जमकर रोड़ेबाजी। वही...



 पटना सिटी।  मंगलवार के देर रात  मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के अमरपुर पैजावा इलाके में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ जमकर रोड़ेबाजी। वही रोड़ेबाजी होने स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची मेहंदीगंज थाना की पुलिस जांच में जुट गई। वही रोड़ेबाजी की खबर को लेकर खाजेकलां व आलमगंज थाना की पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और लोगो को शांत कराया। वही इस रोड़ेबाजी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। इस पूरे मामले पर मेहंदीगंज थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में रोड़ेबाजी हुई है जिसमे एक व्यक्ति घायल हो गया है। वही दूसरे पक्षो से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now