Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में कार के शोरूम में कार्यरत कर्मचारी की मौत, परिजनों ने शोरूम का घेराव कर किया हंगामा

पटना सिटी।  मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में स्थित हुंडई कार के शो रूम में हुए दुर्घटना से एक कर्मचारी की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों...


पटना सिटी।
 मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में स्थित हुंडई कार के शो रूम में हुए दुर्घटना से एक कर्मचारी की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने शो रूम के पास जमकर हंगामा किया। साथ ही शो रूम के संचालक से मुआवजे की मांग की। वही हंगामे की सूचना मिलते ही पटना सिटी डीएसपी अमित शरण दल बल के साथ मौके पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन की। वही पुलिस ने मृतक कर्मचारी की पहचान खाजेकलां थाना क्षेत्र के गुरहट्टा इलाके का रहने वाला मनीष कुमार के रूप में किया। वही पुलिस ने पीड़ित परिवार मुआवजे दिलाने का भरोसा देकर शांत कराया। 


पीड़ित परिजनों ने बताया कि इस शोरूम में कार की वासिंग की जाती है और यहां के मैनेजमेंट ने अनाड़ी लोगो को रखा, जो कार चलाना नही जानते थे और कार को तेज गति देकर सामने बैठा कर्मचारी को कुचल दिया। जिसमे वह घायल हो गया। वही मैनेजमेंट दुर्घटना के बाद अस्पताल ले जाने के बजाय शो रूम छोड़ कर सभी भाग निकले। दुर्घटना की सूचना पर पहुँचे परिजन निजी अस्पताल ले गए। लेकिन चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 


परिजनों ने कंपन्नी के मैनेजमेंट पर लापरवाही और घटना को छिपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उपचार में देर होने के कारण उसकी मौत हो गई। समय रहते इलाज किया जाता तो आज वह जिन्दा रहता। 

पटना सिटी से संजीव देवड़ा की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now