Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


आईडब्ल्यूएआई उपनिदेशक ने शिपिंग कारपोरेशन के कैप्टन शांतनु को लाल बहादुर शास्त्री नामक कार्गो जहाज सौंपा।

पटना । गायघाट स्थित जेटी पर आयोजित कार्यक्रम में आईडब्ल्यूएआई उपनिदेशक ने शिपिंग कारपोरेशन  के कैप्टन शांतनु को लाल बहादुर  शास्त्री नामक क...

आईडब्ल्यूएआई उपनिदेशक ने शिपिंग कारपोरेशन के कैप्टन शांतनु को लाल बहादुर शास्त्री नामक कार्गो जहाज सौंपा।

पटना । गायघाट स्थित जेटी पर आयोजित कार्यक्रम में आईडब्ल्यूएआई उपनिदेशक ने शिपिंग कारपोरेशन  के कैप्टन शांतनु को लाल बहादुर  शास्त्री नामक कार्गो जहाज सौंपा। मालवाहक जहाज का परिचालन कोलकाता से वाराणसी तक व्यापारिक वस्तुओं को ले जाने के लिए होगा। कैप्टन ने बताया कि जहाज के परिचालन का शेड्यूल बनाया गया है। उसी के अनुरूप जहाज का परिचालन होगा। प्राधिकरण की ओर से तीन जहाज उपलब्ध कराना है। इसमें एक जहाज रविन्द्र नाथ टैगोर  पहले ही सौंपा जा चुका है। आज दूसरा जहाज सौंपा गया है। जबकि तीसरा जहाज होमी जहांगीर भाभा शाह कार्गों भी कोलकाता से आने के बाद उपलब्ध कराया जाएगा। शिपिंग इंडिया के कैप्टन ने बताया कि 300 मीट्रिक टन क्षमता वाले जहाज में 160 कन्टेनर कैरी करेगा। संस्थान के उपनिदेशक ने बताया कि जल मार्ग सशक्त होने व नदी नॉवहन के प्रोत्साहन से  बाजार को लाभ मिले। इसके लिए वाराणसी से हल्दिया रुट में कार्गों जहाज का परिचालन नियमित रूप से कराया जाएगा। विदित हो कि दोनों कार्गों में एक जहाज  कोलकाता से दाल व वाराणसी से चावल लेकर आए जहाज  से सामान को अनलोड कर दिया गया है। अब यहां से चावल लेकर रवाना होगा। जबकि दूसरा चावल हस्क लेकर वाराणसी व कोलकाता के लिए रवाना होगा। 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now