Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


तालाब निर्माण से ग्रामीणों - किसानों में खुशी

पटना सिटी(न्यूज़ सिटी)।  जल्ला क्षेत्र के मर्ची गांव में सूर्य मंदिर तालाब,शौचालय,सोलर लाइट,पाथ वे का चल रहे निर्माण कार्य का भाजपा किसान मोर...

पटना सिटी(न्यूज़ सिटी)। जल्ला क्षेत्र के मर्ची गांव में सूर्य मंदिर तालाब,शौचालय,सोलर लाइट,पाथ वे का चल रहे निर्माण कार्य का भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सदस्य संजीव कुमार यादव के नेतृत्व में निरक्षण किया गया। श्री यादव ने बताया कि विगत वर्ष कानून, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सह पटना साहिब सांसद श्री रविशंकर जी के प्रयास- सहयोग से यह तालाब का शिलान्यास हुआ। अब जल्द ही इसका उद्घाटन होगा।इस तालाब निर्माण से ग्रामीणों-किसानों को जल संचय, सिंचाई- पटवन की सुविधा प्राप्त होगा। जो छठ भर्ती किलोमीटर दूरी तय कर गंगा मैया के पास छठ करने जाते थे अब उन्हें इस निर्मित तालाब में अर्ध्य की मनोकामना पूर्ण होगी।  निरीक्षण में शंकर मेहता,अजीत कुमार यादव, सरवन कुमार यादव, राजेश कुमार, मुन्ना कुमार, रवि कुमार, मनी यादव,महेंद्र पासवान सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now