Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


निर्देशक मोबीन वारसी द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म दूषण की शूटिंग की गई पूरी।

  मुम्बई : गुलशन आनंद फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्देशक मोबीन वारसी के निर्देशन में बनी हिंदी फिल्म दूषण की शूटिंग उत्तरप्रदेश के विभिन्न...

 


मुम्बई : गुलशन आनंद फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्देशक मोबीन वारसी के निर्देशन में बनी हिंदी फिल्म दूषण की शूटिंग उत्तरप्रदेश के विभिन्न लोकेशन में पूरी की गई।फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन जारी हैं,जबकि फ़िल्म मई में रिलीज की जाएगी।यह मर्डर मिस्ट्री पर आधारित एक मनोरंजक फ़िल्म हैं।जो


सीतापुर,लखनऊ,मोहनलालगंज आदि लोकेशन पर फिल्माई गयी हैं।निर्देशक मोबीन वारसी ने फ़िल्म पीआरओ कुमार युडी को बताया कि फ़िल्म को दर्शकों के पसंद के अनुसार तैयार की जा रही हैं।पूरी टीम ने काफी मेहनत की हैं और निर्देशन से लेकर हर चीज को ध्यान पूर्वक किया गया हैं।दर्शकों को फ़िल्म में रोमांस,एक्शन,कॉमेडी सहित भरपूर रोमांचक मनोरंजन का अनुभव मिलेगा। फ़िल्म के प्रमुख कलाकारों में शालू सिंह,मुस्कान खान,नवल शुक्ला,अमित सिन्हा व अन्य ने अभिनय किया हैं।फ़िल्म के निर्माता माही आनंद,निर्देशक मोबीन वारसी,डीओपी राजू धीमान हैं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now