Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नीतीश सरकार बिहार में रोजगार सृजन के लिए युद्धस्तर पर  कार्य कर रही : राजीव रंजन

पटना (न्यूज सिटी)।  जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी चौथी पारी की शुरुआत अपने चिर परिचित अंदाज में ...


पटना (न्यूज सिटी)।
 जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी चौथी पारी की शुरुआत अपने चिर परिचित अंदाज में जनता से किए वादों को जमीन पर उतारने के साथ की है। नीतीश सरकार बिहार में रोजगार सृजन के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। रोजगार सृजन के लिए कई स्तरों पर रणनीति बनाई गई है। 

श्री प्रसाद ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने के साथ साथ उनके स्वरोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। इस कार्यकाल में हमारी सरकार 20 लाख युवाओंध्युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने जा रही है। राज्य में गैर सरकारी पदों के सृजन के लिए कौशल और उद्यमिता विभाग बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नया विभाग बनाने का सबसे बड़ा उद्देश्य नए गैर सरकारी पदों का सृजन और उसकी स्क्रीनिंग करना होगा। प्रदेश में लागू किया जाएगा सिंगल विंडो सिस्टम जिससे कामगारों को सिंगल विंडो सिस्टम से सरकारी लाभ तथा अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। 

श्री प्रसाद ने कहा कि सात निश्चय पार्ट 2 के तहत युवाओं के लिए तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ ही राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सुव्यवस्थित रोडमैप पर कार्य कर रही है। जिससे युवा स्वयं उद्यमी बन सकें और दूसरों को रोजगार दे सकें। वहीं, दूसरे तरफ महिला सशक्तिकरण के तहत महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का अनुदान व 5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण हमारी सरकार उपलब्ध कराने जा रही है। लघु एवं कुटीर उद्योग को बढ़ावा देगी सरकार। इससे युवाओं को घर में ही रोजगार उपलब्ध हो सकेंगे। 

श्री प्रसाद ने कहा कि युवाओं को व्यवसाय के लिए 10 लाख रुपये तक की सहायता दी जायेगी। इसमें पांच लाख अुनदान और पांच लाख मात्र एक प्रतिशत ब्याज पर कर्ज के रूप में होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने कभी भी खोखले वादे नहीं किए है। हम बिहार के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए कृत संकल्पित हैं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now