पटना (न्यूज सिटी)। पटना के मौर्या होटल में आज पटना के निर्वतमान जिलाधिकारी कुमार रवि एवं वर्तमान जिला अधिकारी चंद्रशेखर सिंह के लिए विदाई सम...
पटना (न्यूज सिटी)। पटना के मौर्या होटल में आज पटना के निर्वतमान जिलाधिकारी कुमार रवि एवं वर्तमान जिला अधिकारी चंद्रशेखर सिंह के लिए विदाई सम्मान समारोह का आयोजन की गई। इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों ने निर्वतमान जिलाधिकारी कुमार रवि के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उनके कार्य पद्धति को अनिवार्य एवं आदर्श बताया। विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का संचालन अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था के के सिंह ने की एवं स्वागत भाषण उप विकास आयुक्त श्री पांडे ने किया।
मौके पर वर्तमान जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने निर्वतमान जिलाधिकारी कुमार रवि को मिले प्रोन्नति को लेकर शुभकामना देते हुए कहा कि उनके द्वारा संचालित कार्यों को आगे बढ़ाते हुए जिले के समन्वित एवं सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पटना के प्रमंडल आयुक्त संजय अग्रवाल ने भी श्री कुमार रवि के द्वारा किए गए कार्यों को सराहना करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए निर्वतमान जिलाधिकारी श्री रवि ने कहा कि मैं अपने 16 वर्षो के कार्यकाल के 11 वर्ष 07 माह तक जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया।पटना जिला में जिलाधिकारी के पद पर रहते हुए अपने सेवा के दौरान किये गए कार्यो पर विस्तार से चर्चा किया। सभी अधिकारियों की कर्मठता, लगन, मेहनत की सराहना की तथा उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों ने श्री कुमार रवि को पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल, आईजी संजय सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा, नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा, उप विकास आयुक्त रिची पांडे, ट्रैफिक एसपी डी अमरकेश, नगर आरक्षी अधीक्षक विनय तिवारी, सभी अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित कई अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।




