Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


दीदारगंज टोल प्लाजा पर बालू माफियाओं ने पुलिस कर्मी की जमकर की पिटाई, नाक की हड्डी टूटा

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बिहार में फिर से शर्मसार होने वाली घटना प्रकाश में आई है, जहां मनशोक अपराधियों व खनन माफिया ने खाकी वर्दीधारी को जमक...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)।
बिहार में फिर से शर्मसार होने वाली घटना प्रकाश में आई है, जहां मनशोक अपराधियों व खनन माफिया ने खाकी वर्दीधारी को जमकर धुनाई व पिटाई की है। घटना पटना सिटी के दीदारगंज टोल प्लाजा की हैं, जहां बालू माफिया ने पुलिस के एक जवान को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। हालांकि पूरा घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दीदारगंज टोल प्लाजा से बालू लगी गाड़ियों को बगैर टोल चुकाए ही पास कराने के लिए खनन माफिया से जुड़े लोगों ने पुलिस के जवान की पिटाई की है। 


बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह 10 बजे के लगभग बालू माफिया से जुड़े लोग अपनी गाड़ियों को बगैर टोल टैक्स चुकाए टोल प्लाजा पास कराना चाहते थे, जिस पर वहां मौजूद पुलिस के एक जवान ने आपत्ति जताई। जवान के इस रुख से नाराज बालू माफिया के गुंडों ने टोल प्लाजा पर ही पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। पहले टोल कर्मियों ने उन्हें समझाने और रोकने की कोशिश की। हालांकि वे लोग नहीं मानें और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने पुलिस के जवान की पिटाई की, वह बालू कारोबारी बच्चा यादव और उसके गुर्गे हैं। इनकी पिटाई से पुलिस का एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया। उसके नाक की हड्डी भी टूट गई है। 


इलाज के लिए उसे पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बिहार में बालू माफिया ने ऐसे वक्त में बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर पुलिसकर्मी को पीटा है, जब सरकार ने नए डीजीपी को कमान सौंपी है और मुख्यमंत्री लगातार क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस कर्मियों को लेसन पढ़ा रहे हैं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now