Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कार के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता का लिया जान, सास ससुर गिरफ्तार, लड़का फरार

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी )। अगम कुआं थाना क्षेत्र के त्रिलोक नगर में एक विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना को लेकर आत्महत्या कर ली जानकारी के अनुसार हि...

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी )। अगम कुआं थाना क्षेत्र के त्रिलोक नगर में एक विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना को लेकर आत्महत्या कर ली जानकारी के अनुसार हिलसा जिला नालंदा के रहने वाले दीनानाथ सिंह अपनी सुपुत्री चांदनी कुमारी का विवाह 2019  में भोजपुर निवासी उमेश कुमार सिंह के पुत्र संजीव कुमार से हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह किया गया था। चांदनी के पिता दीनानाथ सिंह का कहना है कि शादी के कुछ महीने बाद ही चांदनी को ससुराल वाले चार चक्का गाड़ी के लिए ताना मारने लगे और धीरे धीरे जैसे से दिन बीतने लगा चांदनी को और भी ज्यादा प्रताड़ित करने लगे हम लोगों को जानकारी मिलते ही गांव के कुछ लोग और दीनानाथ चांदनी के ससुराल जाकर संजीव कुमार और उनके पिता उमेश कुमार सिंह को समझाया भी था। उसके बावजूद भी हमारी बेटी चांदनी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। दीनानाथ का कहना है की चांदनी सुबह-सुबह फोन कर रोते हुए बोली थी की हम बहुत परेशान हो गए हैं लोगों का ताना सुन सुनकर और हमारे साथ कभी भी कुछ भी यह लोग कर सकते हैं और उसके 2 घंटा बाद ही चांदनी की मरने की सूचना मिलता है। फिलहाल चांदनी के मौत के बाद है चांदनी के पिता दीनानाथ सिंह के लिखित बयान देने के बाद अगम कुआं पुलिस ने चांदनी के ससुर उमेश कुमार सिंह और सास उषा देवी और मम्मीया सास  को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही चांदनी के पति संजीव कुमार फरार हो गए हैं अगम कुआं थाना अध्यक्ष ने बताया कूल 16 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है जिसमें 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है। फिलहाल चांदनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now