Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी : अपराधियों ने चौक से युवक का किया किडनैप, फिर चाकू गोद कर किया हत्या

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक युवक को चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी हैं। हत्या के ...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)।
बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक युवक को चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी हैं। हत्या के बाद शव को अपराधियों ने ठिकाने लगाने के नाले में फ़ेंक दिया। इलाके में शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। युवक की पहचान चौक थाना क्षेत्र का रहने वाला 18 वर्षीय बॉबी कुमार यादव के रूप में की गई है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपराधियों ने पहले युवक को अपहरण किया फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को नाले में फ़ेंककर फरार हो गए। वही शव फेके होने की सूचना मिलने पर बाईपास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इधर युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now