पटनासिटी (न्यूज़ सिटी)। मंगल तिलक के साथ स्वागत, एक-एक कार्यकर्ता को भगवा दुपट्टा गले में डाल उनका अभिनंदन और बाद में सबों के साथ सामूहिक ...
पटनासिटी (न्यूज़ सिटी)। मंगल तिलक के साथ स्वागत, एक-एक कार्यकर्ता को भगवा दुपट्टा गले में डाल उनका अभिनंदन और बाद में सबों के साथ सामूहिक भोजन का आनंद। अवसर था पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र से भारी मतों से सातवीं बार भाजपा प्रत्याशी श्री नंदकिशोर यादव की जीत का और आयोजन स्थल था गंगा किनारे स्थित मनोरम स्थल गायघाट स्थित होटल केएल-7 का भव्य खुला मैदान। चुनाव की जीत के बाद इस प्रकार का आयोजन कार्यकर्ताओं के बीच अदम्य उत्साह का संचार कर गया। उस पर से पटना साहिब के सांसद और केंद्रीय कानून मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद का कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह भर देने वाला उद्बोधन। सबों की प्रबल इच्छा बम्पर मतों से चुनाव जीतने वाले अपने लोकप्रिय विधायक नंद किशोर यादव के साथ सेल्फी लेने की, उनका आशीर्वाद, स्नेह और संरक्षण पाने की रही। श्री यादव ने भी खुले दिल से न केवल कार्यकर्ताओं बल्कि कार्यक्रम में आये अन्य लोगों का अभिनंदन कर पटना शहर की प्राचीन अतिथि सत्कार की परंपरा का पालन किया। श्री यादव ने चुनाव में मिले मतों का मंडलवार उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया, धन्यवाद दिया और कहा कि केंद्र और राज्य मेभाजपा-एनडीए की डबल इंजन की सरकार है,
पटना साहिब के विकास का काम जारी रहेगा।अपने संबोधन में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पटना साहिब के कार्यकर्ताओं की जीत की उपलब्धि बड़ी ही सगुनिया होती है। यहां के रिजल्ट ने कई राज्यों में भाजपा का परचम लहराया। इसलिए जीत के इस मुकाम को हासिल करने वाले पार्टी के कार्यकर्ता अभिनंदन के पात्र हैं।
उन्होंने आह्वान किया कि किसान आंदोलन की आड़ में अपना स्वार्थ साधने वाले कांग्रेस का असली चेहरा उजागर करें। अभिनंदन कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा मेयर सीता साहू, पार्टी के प्रदेश मंत्री रूप नारायण मेहता, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ भगत, जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार, किरण शंकर, रंजीत कुमार सिन्हा तन्नू, डॉक्टर त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, विस्तारक कुमार गौरव, विधान सभा प्रभारी शंभू केसरी जदयू के राजकुमार पटेल वीआईपी के अर्जुन साहनी हम पार्टी के इम्तियाज अंसारी,आदि उपस्थित थे। आगन्तुकों का स्वागत प्रो दिनेश पटेल ने किया जबकि मंच संचालन किया सुरेश सिंह पटेल ने।धन्यवाद ज्ञापन पार्टी के जिला महामंत्री बिनय केसरी ने किया । कार्यक्रम में क्षेत्र की महिला कार्यकर्ताओं की संख्या भी काफी थी।






