Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


श्री राम विवाह कार्यक्रम सम्पन्न।

  पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर करनाल गंज दुर्गा स्थान गायघाट में हो रहे श्री राम विवाह समारोह कार्यक्रम के तहत आज...

 


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर करनाल गंज दुर्गा स्थान गायघाट में हो रहे श्री राम विवाह समारोह कार्यक्रम के तहत आज बारात शोभा यात्रा निकाली गई जो गाय घाट ,भद्र घाट,सिटी कोर्ट,बेलवर गंज, पश्चिम दरवाज़ा ,मीना बाजार,डंका इमली,होते हुए पुनः गाय घाट दुर्गा मंदिर में आकर समाप्त हुई,एवम् रात्रि में शुभ विवाह तथा प्रसाद वितरण किया गया।इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष भक्त गण श्री राम जी की जय कार करते हुए एवम् नाचते गाते हुए बैंड बाजा के साथ चल रही थी। रथ पर राम लक्ष्मण जी का झांकी भी साथ साथ चल रही थी। इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष काशीनाथ सर्राफ,उपाध्यक्ष चुन्नू चंद्रवंशी,सचिव विजय कुमार,सह सचिव राजेश कुमार पाण्डेय,मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ठाकुर,सह कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार,पूजा प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय,सक्रीय सदस्य छोटू गिरी,मोहन प्रसाद, मिथलेश शर्मा, मनोज शर्मा, अभय जी,पुजारी अनिल पांडेय , सुजीत कुमार ,दीपक कुमार ,मेयर सीता साहू, पार्षद किरण मेहता,पार्षद प्रतिनिधि श्री बलराम चौधरी ,पूर्व पार्षद प्रमोद गुप्ता,गणेश कुमार,बाबू भाई,दिलीप गुप्ता,मुकेश मंटू,प्रभात यादव,एवम् कई अन्य भक्त गण शामिल हुए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now