पटना सिटी (न्यूज सिटी)। रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा गुरुवार को बालकिशुन गंज के कबूतरी गली में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर खरना...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा गुरुवार को बालकिशुन गंज के कबूतरी गली में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर खरना के दिन भी 400 सूप, नारियल, गागर नींबू, कपूर, हुमाद, बाती, माचिस आदि वितरित किया गया।
वही बीते बुधवार को नहाय खाय के दिन भी रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा पटना सिटी के शिमली शहादरा मुख्य सड़क स्थित महारानी स्थान में 500 सूप और पूजन सामग्री का वितरण सोशल डिस्टनसिंग के पालन करते हुए किया गया था।

क्लब अध्यक्ष रो• सुधीर प्रभात ने बताया कि रोटरी पटना सिटी सम्राट के द्वारा पटना सिटी के दोनों स्थानों पर कुल 900 सूप और पूजन सामग्री वितरित किया। साथ ही सभी व्रतियों को मास्क देकर और सोशल डिस्टेंस बनाते हुए पूजा करने हेतु जागरूक किया। इस अवसर पर क्लब सचिव रो• राजीव कुमार, रो• संजय कुमार सिन्हा, रो• राजेश कुमार, रो• दिनेश भदानी, रो• उत्कर्ष प्रकाश, रो• देवराज बल्लभ, रो• गोविंद चौधरी, रो• प्रमोद कुमार, रो• राम कुमार, रो• देवेश नवाडिया, नीरज कुमार आदि ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।



