Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


छठ पूजा महोत्सव के अवसर पर मारवाड़ी सेवा समिति ने भजन संध्या का किया आयोजन

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा छठ पूजा महोत्सव के अवसर पर शहीद भगत सिंह चौक के पास भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा छठ पूजा महोत्सव के अवसर पर शहीद भगत सिंह चौक के पास भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्श्वगायक सुधीर कुमार एवं तपन दा एक से एक भजन सुना कर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर हास्य व्यंग के कलाकार देवेंद्र सिंह लड्डू ने एक से एक चुटकुले सुना कर भक्तों को लोटपोट कर दिया।









समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि इस तीन दिवसीय समारोह का समापन भजन संध्या के साथ हुआ। इस अवसर पर भक्तों के लिए दूध, चाय, नींबू व चीनी का वितरण किया गया। समारोह को सफल बनाने में संयोजक रौनक सराफ, सुभाष पोद्दार, राजकुमार गोयनका, दिलीप तुलसियान, राजेश देवड़ा, अजय अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, बिट्टू खेतान, अनूप पोद्दार, दामोदर पोद्दार, अमर शर्मा आदि सक्रिय थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now