Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


छठ पूजा के मद्देनजर पटना में 03 जलीय एम्बुलेंस सहित NDRF की 07 टीमें तैनात

पटना (न्यूज़ सिटी)। कार्तिक माह में आयोजित होने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान आज नहाय खाय से शुभारंभ हो गई हैं। इस अवसर...


पटना (न्यूज़ सिटी)। कार्तिक माह में आयोजित होने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान आज नहाय खाय से शुभारंभ हो गई हैं। इस अवसर पर छठ घाटों पट श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु 9वीं बटालियन राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), बिहटा की 14 टीमें कमांडेंट श्री विजय सिन्‍हा के निगरानी में तैनात की गई है। एनडीआरएफ टीम की तैनाती बिहार के बक्‍सर, भोजपुर, सारण, दरभंगा तथा सुपौल सहित विभिन्न नदी घाटों पर की गई हैं। इसके अलावा झारखंड के रांची में 03 टीमें और देवघर में भी एक टीम तैनात की गई है।





वही राजधानी पटना में भी छठ महापर्व की व्यापकता को देखते हुए सिर्फ पटना में गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर इनमें से 07 टीमों को तैनात किया गया है। आज नहाय खाय के दिन प्रात:काल से ही इन्‍फलैटेबल मोटर बोट एवं अत्‍याधुनिक बचाव उपकरणों के साथ एनडीआरएफ की टीमें छठ घाटों पर मुस्तैदी से अपनी सेवा देने में जुटी है। जो कि 18 नवम्‍बर नहाय-खाय से लेकर 21 नवम्‍बर को उदयीमान सूर्य के अर्ध्‍य देने तक गंगा नदी घाटों पर तथा नदी के किनारे बोटों से लगातार श्रद्धालुओं की निगरानी करेगी। ताकि स्‍नान के दौरान होने वाले किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके।





कमांडेंट श्री विजय सिन्‍हा ने बताया कि इस साल छठ पर्व में 9वीं बटालियन एनडीआरएफ के 400 से अधिक बचावकर्मी 104 इन्‍फलैटेबल मोटर बोटों के साथ दानापुर पीपा पुल घाट से पटना सिटी भट्ठा घाट तक गंगा नदी घाटों पर तैनात की गई है। एनडीआरएफ की टीमें अत्‍याधुनिक बाढ-बचाव उपकरणों से लैस है। सभी टीमों में प्रशिक्षित गोताखोर, कुशल तैराक व डीप डाईविंग सेट उपल्‍ब्‍ध है। पटना स्थित गांधी घाट में एनडीआरएफ द्वारा टेक हेड क्वार्टर स्‍थापित किया गया है। सभी टीमों के साथ मेडिकल स्‍टाफ पर्याप्‍त मात्रा में आवश्‍यक दवाईयों के साथ मौजूद हैं। गांधी घाट, दीघा घाट पर एनडीआरएफ का मैडिकल कैम्‍प भी स्‍थापित किया गया है। इसके अलावा 03 जलीय एम्‍बुलैंस भी गंगा नदी घाटों के किनारे छठ पूजा के दौरान तैनात की जाएगी। ताकि किसी आपात स्थिति में सड़कों पर भीड़ भाड़ या ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर जरूरत मंदों को नदी के रास्ते हॉस्पिटल तक पहुंचाया जा सके। एनडीआरएफ की एक टीम को दीदारगंज, पटना में अलर्ट मूड में रखा गया है।





कमांडेंट श्री विजय सिन्‍हा ने आगे बताया कि एनडीआरएफ के जवान मेगाफोन तथा सीटी के माध्‍यम से श्रद्धालुओं को आगाह करते रहेंगे कि उनके सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य प्रशासन द्वारा नदी में लगाए गए बैरेकेटिंग का उलंघन ना करें। उन्‍होनें श्रद्धालुओं को अगाह किया है कि गंगा नदी में इस समय पानी का बहाव तेज है, इससे श्रद्धालुओं को बचना होगा। छठ पूजा के दौरान पटना में अलग-अलग गंगा घाटों पर किसी भी प्रकार की मदद के लिए 9 बटालियन एनडीआरएफ के कंट्रोल रूम व मेडिकल बेस भी स्थापित किए गए है।





वही कोविड संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कमाण्‍डेंट श्री सिन्‍हा ने भी सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now