Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गांधी जयंती पर पाटलिपुत्र परिषद ने पर्यावरण संरक्षण व स्वछता की ली शपथ

पटनासिटी (न्यूज़ सिटी)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती पर पाटलिपुत्र परिषद की ओर से गांधी सरोवर पटना सिटी स्थित उनकी प्रतिमा पर ...


पटनासिटी (न्यूज़ सिटी)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती पर पाटलिपुत्र परिषद की ओर से गांधी सरोवर पटना सिटी स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की गई ।जयंती पर उपस्तिथ बच्चों एवं युवा खिलाड़ियों ने बापू अमर रहे के नारे लगा कर उनके आदर्शों व सिंद्धान्तों पर चलने की शपथ ली।
पाटलिपुत्र परिषद महासचिव संजीव कुमार यादव ने बताया कि आजीवन अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने वाले बापू ने संपूर्ण मानव जाति को न सिर्फ मानवता का पाठ पढ़ाया बल्कि जिंदगी जीने का सही तरीका भी सिखाया । गांधीजी के लिए परोपकार से बढ़कर कोई सेवा नहीं थी और मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं था।










इस मौके पर अध्यक्ष डॉ टी पी गोलवारा,वरिष्ठ पत्रकार कुमार दिनेश,डॉ अभिनव,अनिल सिंह-पुलिस पदाधिकारी,नीरज कुमार ज्ञान प्रकाश,पप्पू मोदी,विकास कुमार सहित अन्य लोग ने श्रद्धाजंलि दी।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now