Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में चोरों का आतंक कायम, पकड़ाने पर चोर ने मकान मालिक पर की फायरिंग

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना सिटी में चोरों ने आतंक मचा रखा हैं। जिस कारण से रोज चोरी की नई-नई घटना हो रही है। ताजा मामला सुल्तानगंज थाना क...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना सिटी में चोरों ने आतंक मचा रखा हैं। जिस कारण से रोज चोरी की नई-नई घटना हो रही है। ताजा मामला सुल्तानगंज थाना क्षेत्र की है, जहां बीते रात इसी थाना क्षेत्र में दो जगह पर चोरी की वारदात हुई है।






https://youtu.be/Mwaq-x8NSFk




मामला सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खजूरबन्ना स्थित नारायण लेन की है, जहां बीते रात 2:30 बजे के लगभग राम अयोध्या सिंह के 27 वर्षीय पुत्र अंशुमान सिंह के घर मे चोर घुस गए। जिसके बाद अंशुमान सिंह को घर में चोर घुसे होने की पता चला तो उन्होंने चोर को पकड़ने की कोशिश की। जिसके बाद चोर ने खुद को बचाने के लिए मकान मालिक अंशुमान सिंह गोली चला दिया और चोर उनके चंगुल से बचकर भागने में सफल रहा। हालांकि इस घटना में अंशुमान सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था मे पीएमसीएच में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। वही घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी है। फ़िलहाल पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now