Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


शाकद्वीपीय ब्राह्मणों का द्विदिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन जनवरी में पटना में

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी) । सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ का द्विदिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन जनवरी,2021 में पटना में होगा। अधिवेशन में देश ...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी) । सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ का द्विदिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन जनवरी,2021 में पटना में होगा। अधिवेशन में देश के विभिन्न भागों से 15 सौ से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।
महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानवर्द्धन मिश्र ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन के तहत मग-समागम की कार्ययोजना तैयार करने के लिए आज जूम-मीटिंग का आयोजन कर अधिवेशन की रूप रेखा पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम का संयोजन हैदराबाद से डॉ. विजय प्रकाश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, बिहार, झारखंड के प्रतिनिधियों की भागीदारी रही। इस बैठक में मुख्य रूप से मग- की कार्ययोजना, अनुमानित आय, स्मारिका प्रकाशन आदि विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ-साथ प्रस्तावित सम्मेलन के कार्यों को गति देने के लिए एक तदर्थ कमिटी के गठन का भी निर्णय लिया गया।
श्री मिश्र ने बताया कि सम्मेलन-स्थल के चयन सहित अन्य विषयों पर गहन चर्चा के लिए आगामी नवम्बर माह में पटना में कोर-कमिटी के बैठक पर भी विचार-विमर्श हुआ। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए डॉ. विजय प्रकाश शर्मा, श्री दीपक उपाध्याय राष्ट्रीय अध्यक्ष , दिव्य ज्ञान मिश्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रकाश कुमार मिश्र राष्ट्रीय महासचिव श्री सत्यदीप शर्मा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, श्री संजीव कुमार मिश्र झारखंड प्रदेश अध्यक्ष , डॉ. सुधांशु शेखर मिश्र महासचिव, श्री उदय शंकर मिश्र राँची जिला अध्यक्ष एवं श्री जयेन्द्र पाठक ने अपने-अपने विचार रखे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now