Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पति ने गला दबाकर पत्नी को मार डाला

नौबतपुर (न्यूज़ सिटी) । नौबतपुर थाना क्षेत्र के गवाय चक में एक नशेड़ी पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दिया है। हत्यारोपी पति की तल...


नौबतपुर (न्यूज़ सिटी) । नौबतपुर थाना क्षेत्र के गवाय चक में एक नशेड़ी पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दिया है। हत्यारोपी पति की तलाश में पुलिस छापेमारी की कार्रवाई में जुटी हुई है। लेकिन अब तक उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वारदात पटना के नौबतपुर थाना इलाके के ग्वायचक गांव की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति रुदल मांझी फरार हो गया है। मृतका प्रभावती 27 वर्ष के परिजनों का आरोप है कि उसका पति रुदल मांझी हर रोज़ शराब पीकर घर लौटता था और घर में सभी के साथ बड़ी ही बेरहमी से मारपीट किया करता था। मृतका प्रभावती के परिजन ने नौबतपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। परिजनों का कहना है कि रुदल मांझी अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतका की माँ ने इस संबंध में लिखित मामला दर्ज कराया है।नौबतपुर थाने की पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया गया है और हत्यारे पति को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now