पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के दुल्हिन बाजार प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या-88, प्राथमिक विद्यालय कुकरी बिगहा पर सोमवार को स्वीप कार्यक्र...
पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के दुल्हिन बाजार प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या-88, प्राथमिक विद्यालय कुकरी बिगहा पर सोमवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी रंजीत कुमार के द्वारा चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सम्बंधित बूथ के 50 मतदाताओं ने भाग लिया। उपस्थित लोगो को बीएलओ (BLO) के द्वारा मतदान के प्रति जागरूक किया तथा एक-एक वोट के महत्व को समझाया गया और आगामी विधानसभा चुनाव 2020 के महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया गया।
चुनावी पाठशाला में आंगनवाड़ी सेविका सरिता देवी के साथ गांव के शोभा देवी, राधिका देवी, पार्वती देवी, विजय, राजेश, अजित, संतोष, अखिलेश, बिकु, धीरज, जयलाल, रंजीत, ओम प्रकाश, अजय, चंदन के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक बबिता देवी और शिक्षिका सिमरन स्वाति आदि शामिल हुई।



