Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पूर्णिया केंद्रीय कारा में मुजफ्फरपुर के तीन कुख्यात का हुआ स्थानांतरण, चुनाव में गड़बड़ी कराने की है आशंका

पूर्णिया/श्याम नंदन (न्यूज सिटी)। बिहार विधान सभा चुनाव 2020 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर चुनाव आयोग ने सख्त दि...


पूर्णिया/श्याम नंदन (न्यूज सिटी)। बिहार विधान सभा चुनाव 2020 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर चुनाव आयोग ने सख्त दिशा निर्देश जारी किया है। इसी के मद्देनजर मुजफ्फपुर जिला प्रशासन ने शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा मुजफ्फपुर से तीन कुख्यात कैदी को पूर्णिया केंद्रीय कारा स्थानांतरण कर दिया।





बता दें कि मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने एतिहातन के तौर पर इन कुख्यात अपराधी के द्वारा मतदान में किसी प्रकार का खलल उत्पन्न नही करने को लेकर ये कदम उठाऐ है। जबकि मुजफ्फरपुर प्रशासन ने शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा के कुल 16 अपराधियो को मतदान में बाधा उत्पन्न ना करें इसके लिए पूर्व में ही अनुशंसा कर चुका है।





प्रशासन ने शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा के 16 आरोपियों में 3 कैदी को पूर्णिया और बाकि बचे कैदी को भागलपुर,बक्सर के अलावे गया कारा स्थानांतरण किया है।मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा से पूर्णिया सेंट्रल कारा आने वाले कैदी के बारे में जानकारी देते हुए पूर्णिया केंद्रीय कारा के काराधीक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा से 3 कैदी का स्थानांतरण किया गया है। बिहार विधान सभा चुनाव में मुजफ्फरपुर प्रशासन को चुनाव के दौरान बाधा उत्पन्न करने की आशंका थी।





पूर्णिया केंद्रीय कारा के काराधीक्षक ने इन तीनो आरोपियों के बारे में बताया कि ये तीनो आरोपी अलग अलग मामलो में मुजफ्फरपुर कारा में सजा काट रहे थे। जिनमे रजनीश ठाकुर, सुंदरम कुमार और सूरज कुमार थे। वहां के जिला प्रशासन को इनके गतितिविधि पर आशंका थी कि ये आरोपी मतदान के दौरान शहर में शांति भंग कर सकते हैं। फिलहाल वही इन तीनो अभियुक्तो को छः महीने तक के लिए केंद्रीय कारा पूर्णिया में स्थानांतरण किया गया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now