Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राजद प्रवक्ता का बयान, हाथरस गैंगरेप पर सुशील मोदी का ट्वीट शर्मनाक

पटना (न्यूज सिटी)। उत्तर प्रदेश के हाथरस में घटी गैंगरेप की घटना पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा किये गए ट्वीट को शर्मनाक बताते हु...


पटना (न्यूज सिटी)। उत्तर प्रदेश के हाथरस में घटी गैंगरेप की घटना पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा किये गए ट्वीट को शर्मनाक बताते हुए राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि ऐसे संवेदनशील मामले पर भी राजनीति प्रतिक्रिया देकर सुशील कुमार मोदी ने अपने मानसिक दिवालियेपन का परिचय दिया है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि अपने ट्वीट में हाथरस की घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा दिये गये बयान को राजस्थान की घटना से जोड़ कर सुशील कुमार मोदी हाथरस गैंगरेप की घटना का बचाव कर रहे हैं।






https://youtu.be/Mwaq-x8NSFk




राजद नेता ने मोदी जी द्वारा राजद पर किये गए टिप्पणी को उनकी ओछी मानसिकता करार देते हुए कहा कि राजद पर टिप्पणी करने के पहले उन्हें शर्म आनी चाहिए कि उनके और नीतीश कुमार जी के शासन काल में बिहार रेपीस्टों और बलात्कारियों का सेफ जोन बन चुका है। बिहार पुलिस के वेवसाइट के अनुसार बिहार में पिछले सात महीने मे हीं 825 रेप की घटनाएं घट चुकी है। जो की अपने आप में एक रेकार्ड है। एनडीए के शासन काल में बिहार में निर्भया और हाथरस जैसी घटनाएं आम और रोजमर्रा की बात हो गई है। अभी कल गुरूवार को हीं कैमूर जिला के चैनपुर थाने के एक गाँव में दसवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ दरिंदों द्वारा तीन बजे दिन में गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की कोशिश की गई थी।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now