Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


विपक्षी पार्टी अपने स्वार्थ के लिए किसी की इज्जत उतार सकता है : नंद किशोर यादव

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि झूठ और मौका परस्ती की सियासत लंबे समय तक नहीं चल सकती। विपक्षी दलों न...


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि झूठ और मौका परस्ती की सियासत लंबे समय तक नहीं चल सकती। विपक्षी दलों ने अब तक जनता के सामने सिर्फ झूठ ही बोला है। कृषि सुधार कानून और सी• ए• ए• (CAA) जैसे जनहित और राष्ट्रहित में बने कानूनों के खिलाफ जनता को गुमराह करने की कोशिश की।





श्री यादव ने कहा की दूसरी तरफ बिहार की एनडीए सरकार का लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ जनता की सेवा करना है। लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन है। हम जनता की सेवा, श्रम की पूजा और ईश्वर में आस्था रखते हैं। इंडिया सरकार की नीति साफ, नियत नेक है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बौद्धिक रूप से संपन्न है। हर राजनीतिक गतिविधि पर नजर रखती है। बिहार में विपक्ष किस तरह की राजनीति कर रहा है, राज्य के लोग देख रहे हैं। पैसे के लिए अपने ही दल के कार्यकर्ता की हत्या करवा दी जाती है। टिकट बेचने का बाजार सज गया है।





श्री यादव ने कहा कि विपक्षी दल के एक वरिष्ठ नेता को पहले अपमानित किया गया जब उन्होंने पार्टी छोड़ दी तो उन्हें मनाने का स्वांग रचा गया और जब उनकी मृत्यु हो गई तो उसी व्यक्ति को पार्टी में शामिल किया जा रहा है। जिसका विरोध करते हुए उन्होंने दल छोड़ा था। विपक्षी दल का नैतिक पतन हो चुका है। अपने स्वार्थ के लिए किसी की इज्जत उतार सकता है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now