नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्थानीय नौबतपुर नगर पंचायत का पेठिया बाजार वार्ड संख्या 06 बिचली बजार, व...
नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्थानीय नौबतपुर नगर पंचायत का पेठिया बाजार वार्ड संख्या 06 बिचली बजार, वार्ड संख्या 07, दरियापुर पंचायत का वार्ड संख्या 10 एवं जैतीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 09, 10 एवं 12 को जिला प्रशासन द्वारा
कन्टेमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। सभी प्रतिबंधित क्षेत्र को प्रशासन द्वारा सील करने का दावा किया जा रहा है। लेकिन नौबतपुर का पेठिया को अभी तक सील नही किया गया है। जहाँ खुलेआम सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ायी जा रही है।

इस संबंध में बीडीओ निरज आनंद ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार सभी चिन्हित क्षेत्र में सील करने का कार्य किया जा रहा है।



