पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोरोना महामारी के बीच मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा पटना सिटी में जनहित सेवाभाव से ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक की स्थापना की ग...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोरोना महामारी के बीच मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा पटना सिटी में जनहित सेवाभाव से ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक की स्थापना की गई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि पटना सिटी में प्रथम बार हमारी समिति द्वारा 21 ऑक्सीजन सिलेंडर आज समाज को समर्पित कर रही है। सिलेंडर को लेने के लिए कोई भी व्यक्ति को अपना आधार कार्ड डॉक्टर का पुर्जा साथ में ₹5000 रुपया जमा करना होगा। साथ ही ₹200 ऑक्सीजन का ₹100 पाइप का देना होगा। यह सिलेंडर 72 घंटे के लिए दिया जाएगा। उसके पश्चात वापस करने पर ₹5000 वापस कर दिया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति गरीब है तो वह अपने जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षद से लिखवा कर लाएगा तो उसे समिति द्वारा निशुल्क व्यवस्था प्रदान की जाएगी। यह सेवा 24 घंटा आम जनता के लिए चालू किया गया है।

श्री देवड़ा ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो समिति द्वारा 20 सिलेंडर और लाए जाएंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक राहुल अग्रवाल, सहसंयोजक सुभाष पोद्दार, राजेश देवड़ा, कन्हैया देवड़ा, अमर शर्मा आदि उपस्थित थे। इस बैंकों खोलने में विशेषकर ईश्वर लाल अग्रवाल, राजकुमार पटवारी, मनोज सराफ, पवन खेमका, रमेश चंद्र गुप्ता, राजेश कमलिया, राजु सुलतानियाँ, प्रदीप केडिया, दिनेश गुप्ता, गजानंद बुबना, राजेश कानोडिया, संजय अग्रवाल गुवाहाटी, हनुमान प्रसाद डिडवानिया, अंकुर टिवडे़वाल, प्रभात भरतिया, प्रतीक अग्रवाल के साथ-साथ समाज के वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ है



