Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बदमाशों द्वारा नाबालिग युवती के शव को ठिकाना लगाने पहुंचे ग्रामीणों ने किया हंगामा व तोड़फोड़

पटना (न्यूज सिटी)। नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर गंगा घाट पर एक नाबालिग युवती के शव को बोरा में बंद कर ठिकाना लगाने पहुंचे बोलेरो सवार 05 बदमा...


पटना (न्यूज सिटी)। नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर गंगा घाट पर एक नाबालिग युवती के शव को बोरा में बंद कर ठिकाना लगाने पहुंचे बोलेरो सवार 05 बदमाशों को स्थानीय लोगों ने देख लिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बोलेरो सवार बदमाशों को खदेड़ दिया, जिस दौरन ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ कर एक रूम में बंद कर दिया।






https://youtu.be/ZCDNy2Chnjw




जिसके तुरंत बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना नदी थाना की पुलिस को दी। पुलिस को आने में देर होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और स्टेट हाइवे को जाम कर दिया। जिसके बाद मौके पर नदी थाना और फतुहां थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। बाद में पुलिस ने नाबालिग के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।






https://www.youtube.com/watch?v=8Ct7kHZ1yuo




वही मौके पर मौजूद रहे नदी थानाध्यक्ष सकेंद्र कुमार ने बताया कि हमें ग्रामीणों द्वारा सूचना मिला था कि सबलपुर गंगा घाट पर एक नाबालिग युवती कि शव बोरे में बंद करके ठिकाना लगाने के लिए 05 की संख्या में बदमाश बोलेरो पर आए हुए थे। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से एक बदमाश को पकड़ लिया गया है। जबकि चार बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम गुड्डू कुमार बताया और वो मृतिका का मौसेरा भाई है। पुलिस युवती की हत्या के संबंध में आरोपी गुड्डू से पूछताछ की तो उसने बताया कि हम बेकसूर हैं। साथ ही आरोपी गुड्डू ने नाबालिग की हत्या के कारणों को बताने में असमर्थता जताते हुए कहा कि मृतिका के चाचा भीखा लाल, टुनटुन कुमार, सूरज कुमार और कन्हैया लाल ने उन्हें सबलपुर आने को कहा था।









उन्ही के कहने पर हम सबलपुर पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस हत्या की बात दोहराते हुए ऑनर किलिंग की भी आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने घटना में शामिल अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की बात कहा हैं। साथ ही कहा कि पूरे मामले की जांच कर जल्द ही उद्भेदन कर दिया जाएगा। मृतिका की पहचान नालंदा जिला के राजगीर निवासी प्रेम पुजारी लाल की बेटी काजल कुमारी के रूप में हुई है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now