Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


वैश्विक आपदा में भी पाक प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले बड़ा आघात है : पप्पू वर्मा

पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में पाक प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा ...


पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में पाक प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में हमारे पांच जवानों का बलिदान देश के लिए एक बड़ा आघात है। जिसे आसानी से भुलाया नहीं जा सकता। लेकिन हमारे साहसी सैनिकों के पराक्रम एवं शहादत को भी कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस वैश्विक महामारी में एक तरफ पूरा देश एकजुट होकर महामारी से मुकाबला कर रहा है। वही जेहादी मानसिकता के लोगों द्वारा लगातार वायरस को देश के आम नागरिकों में फैलाने का प्रयास निरंतर किए जा रहा है।





पप्पू वर्मा, (सिंडिकेट सदस्य) पटना विश्वविद्यालय




वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है एवं वैश्विक आपदा के इस दौर में भी आतंकवादियों को घुसपैठ कराने एवं संघर्ष विराम का उल्लंघन करने में लगा हुआ है। ऐसी स्थिति में भारत को भी सभी मर्यादाओं को छोड़ते हुए उसके साथ आतंकी राष्ट्र के रूप में ही व्यवहार करना चाहिए। ऐसे समय में उसकी हरकतों पर करारा वार करते हुए पाकिस्तान प्रेरित एवं पोषित आतंकवाद को समूल नष्ट करने का दृढ़ संकल्प लेना होगा। यह संकल्प ऐसा होना चाहिए कि पाकिस्तान के होश ठिकाने आ जाए और अपने पाले पोसे आतंकवादियों को घुसपैठ कराने से भी घबराए।






https://youtu.be/igYrxtnnjIo




श्री वर्मा ने कहा कि हमें सुनिश्चित करना होगा राष्ट्र रक्षा में अपने शौर्य का परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों का बलिदान व्यर्थ ना जाए। उन्होंने बहादुरी से आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराने के लिए अपनी जान दे दी। परंतु किसी भी आम नागरिक की जान जाने नहीं दी। हमारे नायकों का यही चरित्र है, जिसके कारण पूरा देश उनके नमन में सिर झुका देता है। हमारे वीर सैनिकों ने यह साबित कर दिया है कि वे अपनी जान दे देंगे, लेकिन हमें हर हाल में बचाएंगे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now