Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जमीनी विवाद में एक अधेड़ की लाठी-डंडा से पीटकर किया हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गाँव मे सोमवार की देर रात जमीनी विवाद में एक अधेड़ की लाठी-डंडा एवं धार...


नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गाँव मे सोमवार की देर रात जमीनी विवाद में एक अधेड़ की लाठी-डंडा एवं धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया गया।









जानकारी के अनुसार घनश्यामपुर गांव निवासी लालबिहारी यादव उम्र 44 वर्ष पिता स्वर्गीय केशव राय का विवाद अपने गोतिया गया राय से पिछले छह साल से एक बिघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। लालबिहारी यादव कल देर रात बिहटा के फैक्ट्री से काम कर वापस अपने घर लौट रहा था। उसी वक्त गांव के ही अजीत कुमार और संतोष कुमार अपने परिजनों के साथ मिलकर लाठी डंडा और लोहे के रॉड से मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान लालबिहारी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट होते देख मृतक की पत्नी चिंता देवी मौके पर अपने पति को बचाने के लिए पहुँची तो तब तक लालबिहारी की मौत हो चुकी थी।






https://youtu.be/SavMrAlM-tc




वही घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सम्राट दीपक घटना स्थल पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मामले में मृतक की पत्नी चिंता देवी के बयान पर पुलिस ने लिखित प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अजीत कुमार, संतोष कुमार, गया राय, राजकुमार राय, सुनील राय, देवेंद्र राय, राहुल कुमार, रोहित कुमार समेत दस लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया हैं। पुलिस ने मामले में पुलिस द्वारा त्वरित करवाई करते हुए राहुल कुमार और रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now