पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नही ले रही हैं। वही इस संबंध में स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने...
पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नही ले रही हैं। वही इस संबंध में स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कोरोना संक्रमित मरीजो की दूसरी सूची जारी की हैं, जिसके अनुसार 56 मरीज पटना जिले से मिले हैं। जबकि एक मरीज नालंदा और एक सारण जिले से मिले हैं। हालांकि दूसरी सूची जारी होने तक बिहार में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1251 पहुंच चुकी हैं।


वही स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजो के जारी पहली सूची के अनुसार कुल 15 मरीज मिले थे। जिसमें 14 मरीज रोहतास जिले से मिले थे जबकि एक महिला मरीज (28 वर्षीय) पटना जिला के पटेल नगर से मिले थे।

वही बिहार के खगड़िया में एक और कोरोना संक्रमित एक पुरूष मरीज की मौत हो चुकी हैं। वही इसके मौत के बाद बिहार में अब तक कुल 08 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि मृतक के मौत का कारण डायबिटीज बीमारी से ग्रसित बताया गया हैं। वही मृतक पिछले दो साल से मधुमेह बीमारी से ग्रसित थे। हालांकि इसका ट्रेवल हिस्ट्री भी रहा हैं, वह लॉक डाउन में श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुंबई से खगड़िया भाया सहरसा पहुंचा था।




