Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में स्मार्ट प्रीपैड मीटर और मुफ्त बिजली की मांग को लेकर नागरिक अधिकार मंच का धरना

 पटना सिटी के मालसलामी रिक्शा स्टैंड के नजदीक स्मार्ट प्रीपैड मीटर वापस लेने एवं अन्य राज्यों की तरह बिहार में 300 बिजली यूनिट फ्री देने की ...


 पटना सिटी
के मालसलामी रिक्शा स्टैंड के नजदीक स्मार्ट प्रीपैड मीटर वापस लेने एवं अन्य राज्यों की तरह बिहार में 300 बिजली यूनिट फ्री देने की मांग को लेकर"नागरिक अधिकार मंच"के द्वारा एक दिवसीय धरणा का आयोजन किया गया! धरना की अध्यक्षता राजद नेता श्री मुन्ना जायसवाल एवं संचालन सीपीआई नेता श्री शंभू प्रसाद ने किया! धरना में कांग्रेस नेता राज कुमार राजन पूर्व पार्षद सह राजद नेता बलराम चौधरी सीपीआई नेता श्री देवरत्न प्रसाद मो जावेद विनोद यादव पूर्व पार्षद प्रदीप मेहता ने कहा की बिहार एक गरीब राज्य है जहां बिहार सरकार सबसे ज्यादा बिजली महंगा बेच रही है.

पुलिस प्रशासन का भय दिखा कर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है. जबकि बिजली मंत्री विजेंद्र यादव या सरकारी अधिकारी के आवास पर अभी तक स्मार्ट मीटर नही लगा है! माननीय मुख्यमंत्री हमेशा विशेष राज्य की दर्जा की बात बिहार के लिए करते आए हैं जाति जनगणना में भी 94 लाख लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने का रिपोर्ट आया है! जब माननीय विधायक एवं मंत्री को 3000 यूनिट बिजली फ्री बिहार में दी जा रही है तो बिहार के आम जनता को 300 यूनिट बिजली फिर क्यों नहीं! माले नेता राम नारायण सिंह सीपीएम नेता श्री अमोद कुमार पूर्व पार्षद शिव मेहता उमेश पंडित अरविंद कुमार सिंह अजीत सिंह कुशवाह पप्पू द्विवेदी दिलीप यादव रतन यादव शिवनाथ प्रसाद शिक्षक नेता भोला पासवान एजाजुद्दीन उर्फ सानू आदि ने कहा की प्रिपेड मीटर को जनहित में कुठार घात बताया. तथा कहा है कि बिहार सरकार जब तक प्रीपेड मीटर वापस नहीं लेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगी! धरना में सीपीआई नेता श्री उद्ययन राय राजद नेता अशोक यादव रजनीश कुमार यादव सतीश यादव चंदन यादव पंकज रजक जितेंद्र प्रसाद सूर्य नारायण चौधरी आदि ने भी संबोधित करते हुए कहा की केंद्र एवं बिहार सरकार पूंजीपति की सरकार है सिर्फ गरीबों को 5 किलो राशन देकर गरीब जनता को ठग रही है जब से सरकारी संस्थाएं प्राइवेट कंपनी के हाथों दी है तब से यह देश बर्बादी की ओर बढ़ रहा है !

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now