Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में राधा कृष्णा स्थापना दिवस पर दुर्गा मंदिर से निकाला गया भव्य शोभायात्रा

पटना सिटी। गायघाट करनाल गंज स्थित पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रांगण में राधा कृष्ण, राम-लक्ष्मण, हनुमान जी, पंचमुखी हनुमान जी का तृ...


पटना सिटी।
गायघाट करनाल गंज स्थित पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रांगण में राधा कृष्ण, राम-लक्ष्मण, हनुमान जी, पंचमुखी हनुमान जी का तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर आज भव्य शोभा यात्रा व नगर भ्रमण निकाला गया। शोभा यात्रा का नेतृत्व पटना की मेयर सीता साहू और पार्षद किरण मेहता ने की। शोभा यात्रा गायघाट दुर्गा मंदिर से आरंभ होकर भद्र घाट, सिटी कोर्ट, बेलवरगंज, पश्चिम दरवाजा होते हुए मीना बाजार, डंका इमली गोलंबर होते हुए गुड़ की मंडी, ननमुहिया मोड़ होते हुए पुनः गायघाट स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में बैंड बाजे व जागरण मंडली के साथ साथ ऊँट, बग्धी पर सवार राधा-कृष्ण की झांकी का प्रदर्शन किया गया, जो लोगो के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद रहे श्रद्धालु बैंड बाजा और भजन मंडली द्वारा गाए व बाजये जा रहे भक्ति गीतों व गानों पर नाचे और ठुमके भी लगाए। शोभा यात्रा मे बड़ी संख्या मे लाल वस्त्र पहनकर जयकारा करते हुए, नाचते गाते, झूमते हुए चल रही थी। सड़क के दोनो किनारे व अपने छ्त एवं घरों से महिलाएं पुष्प की वर्षा भी किया। 


दुर्गा मंदिर परिवार के सचिव राजेश कुमार पांडे ने बताया कि आज तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर नगर भ्रमण निकाला गया है। साथ ही संध्या 7:00 बजे से मंदिर प्रांगण में भक्तों के लिए भंडारा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। जागरण महिला ग्रुप मे भजन गायिका नीला मेहता एवं ज्योति कुमारी भक्ति गीत गायी। शोभा यात्रा का नेतृत्व मेयर सीता साहु, पार्षद किरण मेहता जूलूश के साथ चल रही थी। शोभा यात्रा में लोगों ने भ्रदघाट, राधा कृष्ण मंदिर बेलवर गंज, मनोरंजन पूजा समिति, चैलीटाल, महावीर मंदीर, डंका ईमली, बजरंग मंदिर ननमुहिया, आलमगंज चौकी, हिन्दू-मुस्लिम एकता मंच, आलमगंज आदि क्षेत्रों में लोगों ने शोभा यात्रा का जूलूश का भव्य स्वागत किया। 


इस अवसर पर अध्यक्ष काशीनाथ सर्राफ, सचिव विजय कुमार, सह सचिव राजेश कुमार पाण्डेय, सह कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ठाकुर, पूजा प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय, विधि व्यवस्था प्रभारी छोटू गिरी, कार्यालय प्रभारी मोहन प्रसाद, संरक्षक मिथलेश शर्मा, छोटी पटनदेवी मंदिर के पुजारी विवेक द्विवेदी, समाजसेवी मधु मंजरी, पंकज कुशवाहा, गुंजन कुमार, शिधार्थ भारद्वाज, गुंजन कुमार, संजय मलंकार, मुन्ना सरकार, चुन्नू चंद्रवंशी, विजय कुमार, अजय साह,संजय मालाकार, मनोन शर्मा, दिलीप गुप्ता, राजेश यादव, सुनील कुमार, गोपाल कुमार गोल्डन, मुकेश कुमार ठाकुर, अनिल कुमार पांडे, छोटू गिरी, प्रभात यादव, राधिका देवी, अंजु देवी, सुनीता देवी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे ।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now