Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


निर्दलीय विधायक सुमित सिंह पहुंचे सीएम हाउस, बदल सकती हैं बिहार कैबिनेट का गणित

पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम आते ही सत्ता में सरकार बनाने के हलचल बढ़ गई है। जिसके बाद एनडीए घटक दल में मंत्री पद...


पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम आते ही सत्ता में सरकार बनाने के हलचल बढ़ गई है। जिसके बाद एनडीए घटक दल में मंत्री पद पाने के लिए हर के मन मे लालसा बनी हुई हैं। वही दूसरी ओर जमुई जिले के चकाई विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार सुमित सिंह आज अशोक चौधरी को अपने साथ लेकर आज मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे हैं। जहाँ वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से औपचारिक मुलाकात करेंगे।





वही बिहार चुनाव में जमुई जिले के चकाई विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार सुमित सिंह ने बाजी मारी है। जिसके बाद वे एक मात्र निर्दलीय प्रत्याशी है, जिसने राजद, जदयू और लोजपा समेत अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों को परास्त कर लड़ कर सुमित सिंह न जीत हासिल की।





गौतलब हैं कि बिहार प्रदेश जदयू के सम्मानित कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी विधायक सुमित कुमार सिंह से मिलने उनके आवास पर आए। सरकार गठन में उनका सहयोग समर्थन मांगा। विधायक सुमित सिंह ने उन्हें विनम्रतापूर्वक अवगत कराया कि चकाई-सोनो के आवाम से मंतव्य लेकर ही कोई निर्णय करेंगे। हालांकि, उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता चकाई-सोनो, जमुई जिला और अंग क्षेत्र की सर्वांगीण उन्नति है। इसके आधार पर ही कोई कदम उठाएंगे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now